उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। न्यूयार्क में अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण संरक्षण सम्मान प्राप्त शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के प्रान्त पर्यावरण संयोजक पर्यावरणविद डॉ विनोद प्रसाद जुगलान को सम्मानित किया गया है।
विशिष्ट अतिथि हुए शामिल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें वीर नर्मद विश्वविद्यालय गुजरात में उत्तराखंड समाज सूरत द्वारा आयोजित उत्तराखंड विरासत महोत्सव में प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए विशिष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया है। इस कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि सम्मिलित हुए थे।
इन्हें किया सम्मानित
रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल मूल निवासी विश्व स्तर पर हरित शिक्षा विचारक संयुक्त राष्ट्र सामाजिक एवं आर्थिक परिषद से जुड़े वैश्विक ग्रीन स्कूल के संस्थापक शिक्षाविद डॉ वीरेंद्र रावत, लम्बगांव के युवा उद्यमी दिनेश कलूड़ा को विशिष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया। उनके अलावा उत्तराखंड मूल के पूर्व आईपीएस अधिकारी डॉ तेजपाल सिंह बिष्ट, उपमहानिरीक्षक एटीएस सुनील जोशी, युवा आईपीएस अधिकारी विशाखा डबराल, वीर नर्मद विश्वविद्यालय के कुलगुरु कुलपति डॉ किशोर सिंह, संस्कृति खानपान संरक्षण के लिए उपली रमोली के सुरेन्द्र सिंह रावत, डॉ गोपाल गोस्वामी, माधवा नन्द भट्ट, भुवन गिरी गोस्वामी, कविता भंडारी, दर्शन सिंह रावत को सम्मानित किया गया है।