उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोकगायक गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी को लंदन में सम्मानित किया गया है।
किया गया सम्मानित
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 27 जुलाई को लोकगायक गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी लंदन पंहुचे। 50 सालों से लोकगीत व संगीत के साथ ही अपनी संस्कृति को प्रोत्साहित करने के लिए जीबीए की ओर से उन्हें आमंत्रित किया गया था। यहां उन्हें डिस्टिंग्विश लीडरशिप इन इंडियन फोक सिंगिंग (भारतीय लोकगायन में विशिष्ट नेतृत्व) अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।
इस गीत पर झूमे प्रवासी भारतीय
रिपोर्ट्स के मुताबिक लंदन के हाउस ऑफ लॉर्ड्स (संसद) में रविवार को आयोजित ग्लोबल ब्रिलिएंस अवार्ड (जीबीए) कार्यक्रम के दौरान उन्हें भारतीय मूल के ब्रिटिश सांसद लॉर्ड रैमी रेंजर व जैक रैंकिंग ने अवॉर्ड सम्मान से नवाजा। इस दौरान ब्रिटिश संसद में उनका मशहूर गीत ठंडो-रे-ठंडो गूंजा, जिस पर वहां मौजूद प्रवासी भारतीय जमकर झूमे। 31 जुलाई को वे देहरादून पहुंचेंगे।