उत्तराखंड: उपलब्धि: पहली बार सीआईएसएफ की महिला अधिकारी ने बनाया नया रिकॉर्ड, फतह की विश्व की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के चंपावत बनबसा से जुड़ी जानकारी है। सीआईएसएफ की महिला अधिकारी ने विश्व की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट को फतह किया है।

जवानों को किया प्रेरित

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह पहली बार है, जब किसी महिला अधिकारी ने विश्व की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट को फतह किया है। इस संबंध में एनएचपीसी के टनकपुर पावर स्टेशन में तैनात सीआईएसएफ के असिस्टेंट कमांडेंट (एसी) राजेश कुमार ने जानकारी दी। उन्होंने जवानों को बताया कि सीआईएसएफ में तैनात एसआई गीता समेटा ने 19 मई की सुबह एवरेस्ट पर विजय पताका फहराया। वह राजस्थान के सीकर जिले के चक गांव की रहने वाली हैं। उन्होंने वर्ष 2011 में सीआईएसएफ ज्वाइन किया। वर्ष 2015 में उन्हें उत्तराखंड के औली स्थित भारत तिब्बत सीमा पुलिस आईटीबीपी प्रशिक्षण संस्थान में छह सप्ताह के बुनियादी पर्वतारोहण प्रशिक्षण के लिए चुना गया।

2023 में दिल्ली महिला आयोग ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पुरस्कार से किया था सम्मानित

उन्होंने वर्ष 2019 में उत्तराखंड की माउंट सतोपंथ (7075 मीटर) और नेपाल की माउंट लोबुचे (6119) मीटर पर चढ़ाई की। वर्ष 2021-22 में आस्ट्रेलिया में माउंट कोसियस्जको (2228 मीटर), रूस में माउंट एल्ब्रस (5642 मीटर), तंजनिया में माउंट किलिमंजारो (5895 मीटर) और अर्जेटीना में माउंट एकाॅनकागुआ (6961 मीटर) को छह माह और 27 दिनों में फतह किया। वहीं अब उन्होंने 19 मई 2025 को विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट (8849 मीटर) फतह की।