उत्तराखंड: उपलब्धि: वरिष्ठ साहित्यकार व समाजसेविका डॉ. राधा वाल्मीकि मॉरीशस में सम्मानित, मिला यह सम्मान

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड की वरिष्ठ साहित्यकार व समाजसेविका डॉ. राधा वाल्मीकि को सम्मानित किया गया है।

किया गया सम्मानित

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साहित्यकार व समाजसेविका डॉ. राधा वाल्मीकि को ‘विश्व हिंदी गौरव सम्मान 2026’ से सम्मानित किया गया है। उन्होंने मॉरीशस में आयोजित विश्व हिंदी सम्मेलन में अपनी सशक्त रचनात्मक प्रस्तुति से भारत और उत्तराखंड का मान बढ़ाया। यहां विश्व हिंदी दिवस पर विश्व हिंदी सचिवालय के मंच से उनके काव्य पाठ और शोध विचारों को श्रोताओं ने खूब सराहा। दो दिवसीय सम्मेलन में डॉ. राधा वाल्मीकि को ‘विश्व हिंदी गौरव सम्मान 2026’ से सम्मानित किया गया। इसके बाद विश्व हिंदी प्रचारिणी महासभा के मंच पर शोध-पत्र वाचन के उपरांत मॉरीशस के शिक्षा एवं मानव संसाधन मंत्री महेंद्र गंगा प्रसाद द्वारा उन्हें “विश्व हिंदी सेतु सम्मान 2026” प्रदान किया गया।