उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून की चकराता ब्लॉक की राजकीय शिक्षक संघ की पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष को दिल्ली में डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है।
किया गया सम्मानित
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के 10 जनपथ रोड स्थिति डॉ. आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में लेजेंडरी पीस अवार्ड्स काउंसिल में वार्षिक पुरस्कार समारोह आयोजित किया गया। जिसमें 20 अगस्त को आयोजित सम्मान समारोह में राजकीय इंटर कॉलेज मेहरावना में प्रवक्ता रसायन विज्ञान पद पर अपनी सेवा देने वाली राजकीय शिक्षक संघ की पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मोनिका रानी को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान बीते डेढ़ दशक में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए दिया गया। जिसमें उन्हें यह सम्मान जनजाति क्षेत्र जौनसार बावर में शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों के लिए प्रदान किया गया है। उत्तराखंड से यह सम्मान पाने वाली वो एकमात्र शिक्षक हैं।