उत्तराखंड: उपलब्धि: द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित होंगे सुभाष राणा, जानें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के सुभाष राणा को द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

द्रोणाचार्य पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुभाष राणा उत्तराखंड में नैनबाग क्षेत्र के चिलामू गांव निवासी व प्रदेश सरकार में पूर्व खेल राज्य मंत्री रहे नारायण सिंह राणा के बेटे हैं। सुभाष राणा देश में पैरा शूटिंग टीम के कोच रहे हैं। खेल मंत्रालय 17 जनवरी को उन्हें द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित करेगा। सम्मान के रूप में उन्हें 15 लाख रुपये की धनराशि के साथ ही प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। उनकी इस उपलब्धि में उन्हें सीएम ने भी बधाई दी है। सीएम ने हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया है। साथ ही उनके चयन पर क्षेत्र में भी खुशी की लहर है।