उत्तराखंड: उपलब्धि: प्रदेश के इन चार गांवों को मिलेगा सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम पुरस्कार

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड राज्य के चार गांव सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

इन चार गांवों का चयन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें आगामी 27 सितंबर को नई दिल्ली में यह पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित होगा। जिसमें सम्मानित किया जाएगा। इसमें उत्तरकाशी जिले के जखोल गांव को साहसिक पर्यटन, हर्षिल गांव को वाइब्रेंट विलेज, पिथौरागढ़ जिले के सीमान्त गुंजी गांव को वाइब्रेंट विलेज और नैनीताल जिले के सूपी गांव को कृषि पर्यटन के लिए सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम पुरस्कार के लिए चयन हुआ है।

दिल्ली में किया जाएगा सम्मानित

रिपोर्ट्स के मुताबिक ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने पर केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय की ओर से यह सम्मान मिलेगा। इसमें राज्य के चार गांवों को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।