उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। विश्व पुलिस व फायर गेम्स 2025 में उत्तराखंड के फायर फाइर्टस ने शानदार प्रदर्शन के साथ पदक जीते है।
जीते इतने पदक
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बर्मिंघम, अमेरिका में आयोजित वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स 2025 में उत्तराखंड की टीम ने पहली बार गेम्स में प्रतिभाग कर 9 पदक जीतकर भारत का नाम मैडल टैली में आगे किया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में 70 से अधिक देशों के 8500 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। भारत की ओर से चार उत्तराखंड के अग्निशमन कर्मी टीम इंडिया का हिस्सा बने। जिसमें पहली बार भाग ले रहे उत्तराखंड फायर सर्विस के जवानों ने अद्भुत साहस का प्रदर्शन करते हुए भारत और उत्तराखंड का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। उत्तराखंड से 04 फायर फायरटर्स में एक पुरूष व तीन महिला फायर फाइटर्स थी। टीम के कुल 09 पदकों में से दो स्वर्ण, तीन रजत और 4 कांस्य पदक शामिल किए।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रतिभागियों को दी बधाई
📌📌फायर सर्विस चालक दिनेश चंद्र भट्ट ने अल्टीमेट फायर फाइटर प्रतियोगिता में 1 रजत पदक और फायर फाइटिंग चैलेंज में 1 कांस्य पदक जीता।
📌📌महिला फायर फाइटर्स डिंपल, माधुरी भंडारी व पिंकी रावत ने अल्टीमेट फायर फाइटर (महिला टीम) श्रेणी में 1 कांस्य पदक और स्टेयर रन (फुल फायर गियर-महिला टीम) में 1 रजत पदक जीता।
📌📌डिंपल रावत ने कुल 6 पदक जीते। डिंपल ने स्टेयर रन (फुल फायर गियर-मिक्स टीम) में 1 स्वर्ण पदक, स्टेयर रन (कैज़ुअल-मिक्स टीम) में 1 स्वर्ण पदक, स्टेयर रन (फुल फायर गियर-व्यक्तिगत) में 1 रजत पदक, स्टेयर रन (कैज़ुअल-व्यक्तिगत) में 1 कांस्य पदक अपने नाम किया।