उत्तराखंड: सरकारी विभागों में कर्मचारियों की आनलाइन भरी जाएगी एसीआर, जाने

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में सरकारी विभागों में कर्मचारियों की एसीआर अब आनलाइन भरी जाएगी। जिसमें समूह क से लेकर ग तक के कर्मचारी शामिल हैं।

दिए निर्देश-

मुख्य सचिव एसएस संधु ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। जिसमें सभी विभागीय व जिला अधिकारियों को 28 फरवरी तक साफ्टवेयर विकसित करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही शासन ने प्रांतीय सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा) की भी वार्षिक गोपनीय प्रविष्टि (एसीआर) आनलाइन भरने के निर्देश दिए है।