उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी से मिले अभिनेता राजपाल यादव, उत्तराखंड में बताई फिल्म शूटिंग की अपार संभावनाएं

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में बाॅलीवुड अभिनेता राजपाल यादव ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की।

उत्तराखंड प्राकृतिक सौंदर्य से आच्छादित

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने बीते कल बुधवार को सचिवालय में सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। जिस पर अभिनेता ने सीएम से कहा कि उत्तराखंड प्राकृतिक सौंदर्य से आच्छादित है। राज्य में फिल्म शूटिंग की अपार संभावनाएं हैं। जिस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में फिल्म शूटिंग को बढ़ावा देने के लिए सरकार निरन्तर कार्य कर रही है। जिसके लिए उत्तराखंड में फिल्म का निर्माण के लिए सब्सिडी हदेने का प्रावधान भी किया गया है।