उत्तराखंड: अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को मिली राजस्व परिषद के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी

उत्तराखंड से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है । अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को उत्तराखंड शासन ने राजस्व परिषद के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी सौंपी है ।

राजस्व परिषद के अध्यक्ष रहे ओम प्रकाश के सेवानिवृत्त होने के बाद पद था खाली

गुरुवार को सचिव शैलेश बगोली की तरफ से  इसके आदेश जारी कर दिए गए  हैं । पूर्व मुख्य सचिव और राजस्व परिषद के अध्यक्ष रहे ओम प्रकाश के सेवानिवृत्त होने के बाद अब राजस्व परिषद के अध्यक्ष के पद पर राधा रतूड़ी को जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी के पास हैं कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

बता दें कि इस समय अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी के पास कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां हैं।  एसीएस मुख्यमंत्री होने के साथ ही राधा रतूड़ी सचिवालय प्रशासन, गृह एवं कारागार और ऊर्जा निगमों के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी  भी संभाल रही हैं । इसके अतिरिक्त उन्हें राजस्व परिषद के अध्यक्ष पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी दे दी गई है ।