उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने संयुक्त उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2024 का परीक्षा कार्यक्रम जारी किया है।
दी है यह जानकारी
जिसके बाद अब एडमिट कार्ड भी जारी किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि भी घोषित की गई है। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, एडमिट कार्ड आज 17 जनवरी, 2025 को जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (psc.uk.gov.in) पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा 2 से 5 फरवरी, 2025 तक आयोजित होगी।