उत्तराखंड: समूह-ग के 257 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह-ग के 257 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है।

24 सितंबर से होंगे आवेदन

जिसमें कई विभागों में अपर निजी सचिव, वैयक्तिक सहायक और आशुलिपिक कम डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए यह भर्ती निकाली गई है। इसके लिए 24 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। 14 अक्तूबर अंतिम तिथि है।

इतने पदों पर भर्ती

इस भर्ती से अपर निजी सचिव के तीन, आशुलिपिक के 18 और 216 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके बाद परीक्षा की प्रस्तावित तिथि आठ दिसंबर रखी गई है।