उत्तराखंड: छह माह से आयुष्मान योजना में निष्क्रियता के कारण इन 05 अस्पतालों की संबद्धता समाप्त, देखें नाम

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने पांच अस्पतालों की संबद्धता ने छह माह से आयुष्मान योजना में निष्क्रियता के कारण समाप्त की है।

यह अस्पताल शामिल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें देहरादून के तीन, पिथौरागढ़ और यूएसनगर के एक-एक अस्पताल शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्राधिकरण की ओर से देहरादून के जीवन ज्योति क्लीनिक, मार्स हास्पिटल और श्री सिद्धी विनायक हेल्थ सेंटर की संबद्धता समाप्त की गई। पिथौरागढ़ के बिष्ट हास्पिटल और यूएसनगर के आई साइट सुपर स्पेशलिटी आई केयर सेंटर को आयुष्मान की सूचीबद्धता से बाहर किया गया है।

निष्क्रिय अस्पतालों की सूचीबद्धता समाप्त करने के लिए बनाए हैं मानक

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में प्राधिकरण की मुख्य कार्यकारी अधिकारी रीना जोशी ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आयुष्मान योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध प्रत्येक अस्पताल को मानकों के अनुरूप अनिवार्य रूप से काम करना होगा। कहा कि निष्क्रिय अस्पतालों की सूचीबद्धता समाप्त करने के लिए मानक बनाए गए हैं। सीईओ ने कहा कि आयुष्मान योजना का समुचित लाभ हर आम लाभार्थी तक पहुंचाना ही प्राधिकरण की प्राथमिकता है। इसके लिए समय- समय पर मॉनिटरिंग के साथ साथ सख्त निर्देश भी जारी किए जा रहे हैं।