उत्तराखंड में कांग्रेस प्रत्याशियों की लिस्ट जारी होते ही असंतोष नजर आने लगा है। कई सीटों पर टिकट से चूके दावेदार चुनाव मैदान में उतर सकते हैं ।
इन सीटों को लेकर घमासान
शनिवार देर रात कांग्रेस ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। जिसमें कुल 53 सीटों पर प्रत्याशियों की लिस्ट जारी हुई है । यमकेश्वर विधानसभा सीट से शैलेंद्र सिंह रावत को चुनावी मैदान में उतरा गया है । जिसके चलते अन्य दावेदारों में असंतोष नजर आने लगा है । बता दें कि इस सीट से लंबे समय से चुनावी तैयारियों में जुटे महेंद्र राणा ने भी चुनाव लड़ने का फैसला किया है। उनका ये भी कहना है कि चुनाव निर्दलीय लड़ेंगे या किसी दल में शामिल होकर लड़ा जाएगा, यह स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। रायपुर सीट पर प्रभुलाल बहुगुणा पिछले काफी समय से तैयारी कर रहे थे। हाल में शामिल महेंद्र गुरू जी के समर्थकों को टिकट की उम्मीदें थी। कैंट और रायपुर सीट पर घमासान के हालात हैं।
आम विद्रोह की चेतावनी
वहीँ गढ़वाल में कर्णप्रयाग सीट पर राज्य निर्माण आंदोलन हरिकृष्ण भट्ट टिकट के प्रबल दावेदार थे । और सहसपुर में आर्येंद्र के खिलाफ स्थानीय आठ नेताओं ने खुले आम विद्रोह की चेतावनी भी दे चुके हैं। वहीं बागेश्वर में भी सीट को लेकर बबाल मचा हुआ है । पिछली बार के बागेश्वर से कांग्रेस प्रत्याशी रहे बालकृष्ण ने निर्दलीय से चुनाव लड़ने का मन बना लिया है ।