उत्तराखंड: यहां शादी-ब्याह में नहीं परोसे जाएंगे शराब व फास्ट फूड, नियम तोड़ने पर लगेगा इतने लाख का जुर्माना

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड का एक ऐसा गांव, जहां शादी-ब्याह के लिए नये‌ नियम बनाए गए हैं। जिसकी हर‌ जगह चर्चा हो रही है।

इन चीजों पर बैन

हम बात कर रहे हैं देहरादून के जौनसार-बावर क्षेत्र की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां शादी-ब्याह में अब शराब और फास्ट फूड जैसे चाऊमीन, मोमो, टिक्की आदि पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। जो शराब व फास्ट फूड से मेहमानों की खातिरदारी करने वालों की अब खैर नहीं। ऐसा करने पर 1 लाख रुपये का जुर्माना देना पड़ेगा। इसके अलावा यहां अब दूल्हा-दुल्हन को महेंगे तोहफे भी नहीं दिए जा सकेंगे‌। यहां पहले तीन से ज्यादा गहने जुर्माना और अब शराब और फास्टफूड पर भी जुर्माना लगाने का निर्णय लिया गया है। जिसमें उत्तराखंड के जौनसार-बावर क्षेत्र के 25 गांवों ने ये फैसला लिया है। बताया है कि इस फैसले का उद्देश्य सामाजिक समानता बनाए रखना है। यहां पारंपरिक खाने का ही स्वाद चखने को मिलेगा।