उत्तराखंड: प्रदेश के सभी पुलों की स्थितियों की होगी जाँच,हाल ही में गुजरात में हुए हादसे के बाद लिया गया फैसला

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है । गुजरात में झूला पुल टूटने की घटना के बाद अब प्रदेश के सभी पुलों की स्थितियों की जांच की जाएगी। इसके साथ ही जो पुल बंद कर दिए गए हैं उनमें अगर आवजाही हुई तो कार्यवाही की जाएगी ।

डीजीपी अशोक कुमार ने दिए ये निर्देश

उत्तराखंड के सभी पुलों की स्थिति की जांच के डीजीपी अशोक कुमार ने निर्देश दिए हैं । उन्होंने कहा कि पुलों से संबंधित तकनीकी विशेषज्ञों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव होने के बाद ही आवाजाही होने दी जाए। जिन पुलों को बंद किया गया है, उन पर किसी भी तरह की आवाजाही हुई तो कार्रवाई की जाएगी।

झूला पुलों की स्थिति की भलीभांति जांच कर ली जाए

बता दें कि इस समय प्रदेश में कई जगह आवाजाही के लिए झूला पुलों का प्रयोग किया जाता है। इनमें कुछ पुराने और नए पुल हैं वहीं बीते वर्ष से ऋषिकेश का लक्ष्मण झूला पुल कमजोर और बेहद पुराना होने से यहां पर रात में आवाजाही को बंद कर दी गई थी। डीजीपी ने बताया कि उन्होंने सभी जिला पुलिस को निर्देश जारी किए कि झूला पुलों की स्थिति की भलीभांति जांच कर ली जाए। इन पुलों के संबंध में जो तकनीकी रिपोर्ट प्रशासन को सौंपी जाती है, उनका भी अवलोकन कर लिया जाए।