उत्तराखंड: प्रदेश के सभी कोचिंग सेंटरों की होगी जांच, आवास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दिए यह आदेश

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड राज्य में आवास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रदेश के सभी कोचिंग सेंटरों की जांच के आदेश दिए है।

कोचिंग सेंटरों की हो जांच

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में आवास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने अपर सचिव आवास अतर सिंह और एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी से दूरभाष पर निर्देश दिए हैं। दरअसल दिल्ली के कोचिंग सेंटर में कुछ दिनों पहले एक हादसा हुआ था। जिसमें बेसमेंट में पानी घुसने से तीन छात्रों की मौत हो गई। जिस पर राज्य सरकार ने भी सख्ती शुरू कर दी है। जिस पर मंत्री ने कहा कि ऐसी घटना उत्तराखंड में ना हो इसके लिए कोचिंग सेंटर पर अभियान चलाएं। साथ ही सख्त निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश के कोचिंग सेंटर में मानक अनुसार कार्य नहीं होने पर तत्काल कार्रवाई करें। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि बेसमेंट में सुरक्षा उपाय और आपदा के समय निकासी जैसे अन्य आवश्यक कार्य न होने पर कोचिंग सेंटर के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाए जाने के निर्देश दिए।