उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में पेंचक सिलाट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से ऑल इंडिया पेंचक सिलाट चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा।
चैंपियनशिप का आयोजन
यह आयोजन 29 से 31 जनवरी तक मल्टीपर्पज इंडोर हॉल, परेड ग्राउंड देहरादून में किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस चैंपियनशिप में 28 से अधिक राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के एक हजार से अधिक खिलाड़ी और अधिकारियों के भाग लेने की संभावना है। प्रतियोगिता प्री जूनियर, सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित होगी। ऊधमसिंह नगर से 55 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जिनमें 20 बालक और 35 बालिकाएं शामिल हैं।