उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में सभी सरकारी कर्मचारियों से जुड़ी जरूरी जानकारी है। इन सभी कर्मचारियों को 15 दिसंबर तक अपनी संपत्ति की जानकारी देनी होगी।
देनी होगी जानकारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सचिव कार्मिक शैलेश बगौली ने सभी को उत्तराखंड राज्य कर्मचारियों की आचरण नियमावली, 2002 के अनुपालन के निर्देश जारी किए हैं। इस संबंध में सचिव कार्मिक ने सभी विभागों, उपक्रमों व निगमों को पत्र भेजा है। इस आदेश में कहा गया है कि हाईकोर्ट के निर्देश के बाद संपत्ति की जानकारी देने के आदेश जारी किए गए हैं। जिसके बाद अब प्रदेश के सभी सरकारी विभागों, उपक्रमों, निगमों के अधिकारियों और कर्मचारियों को 15 दिसंबर तक अपनी संपत्ति का ब्योरा देना होगा।