उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में बीते कल मंगलवार को सशस्त्र सेना भूतपूर्व सैनिक दिवस मनाया गया।
आयोजित कार्यक्रम को बताया प्रेरणादाई
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मौके पर उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सशस्त्र सेना भूतपूर्व सैनिक दिवस के अवसर पर राजभवन में सैनिक कल्याण विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम ‘एक शाम सैनिकों के नाम’ में भाग लिया। इस समारोह में राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने वीरता पदक विजेताओं और सराहनीय कार्य करने वाले पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया। इसके अलावा राज्यपाल ने अर्धसैनिक बल के जवानों और अधिकारियों को प्रशंसा पत्र भी प्रदान किए।