यहां नेशनल हाईवे पर हुई सड़क दुर्घटना में एक मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है तो वहीं आक्रोशित ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया है।
सड़क दुर्घटना में पर्वतीय क्षेत्र को जा रही एक यात्री बस के चालक ने तेज व लापरवाही से मासूम को मारी टक्कर
प्राप्त जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे 309 पर स्थित रामनगर के सुंदरखाल क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में पर्वतीय क्षेत्र को जा रही एक यात्री बस के चालक ने तेज व लापरवाही से वाहन चलाते हुए मासूम किशोर को अपनी चपेट में ले कर उसे मौत के घाट उतार दिया। ग्राम सुंदर खाल निवासी गणेश सिंह का 7 वर्षीय पुत्र पीयूष ग्राम ढिकुली स्थित एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा 2 का छात्र है तथा गुरुवार की दोपहर में स्कूल से बस में सवार होकर घर की ओर आ रहा था इसी बीच जैसे ही छात्र अपनी बस से उतर कर घर को जाने की तैयारी में था तभी पीछे से आ रही एक अन्य बस के चालक ने उसे अपनी चपेट में लेकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
ग्रामीणों ने अपनी मांग को लेकर जाम जारी रखा
घटना पर मौजूद परिजनों अन्य लोग घायल किशोर को उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल लाए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।वहीं खबर भेजे जाने तक ग्रामीणों ने अपनी मांग को लेकर जाम जारी रखा था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोर के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की।