उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में नए वित्तीय वर्ष से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को रिटायरमेंट पर न्यूनतम एक लाख की सहायता राशि मिलेगी।
दिए यह निर्देश
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस निर्णय पर सहमति बनने के बाद अब इस संबंध में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बीते कल सोमवार को निर्देश भी जारी किए हैं। जिसमें उन्होंने कहा है कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री संगठनों की सहमति मिलने के बाद उन्होंने इसके निर्देश जारी कर दिए हैं। अगले वर्ष एक अप्रैल से जो भी आंगनबाड़ी कार्यकत्री रिटायर होंगी उन्हें इसका लाभ मिलेगा।