उत्तराखंड: अंकिता भंडारी हत्याकांड मामला, सीएम ने दिए निर्देश, मामले में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में सेंट्रल ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) की दिल्ली स्पेशल क्राइम ब्रांच (शाखा-2) ने दिल्ली में मुकदमा दर्ज किया गया है।

मुकदमा दर्ज

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसके बाद सीबीआई की टीम जांच कर रही है। दरअसल वायरल वीडियो और बढ़ते राजनीतिक व सामाजिक दबाव के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ने 09 जनवरी 2026 को सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। वहीं इस मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था के प्रति संवेदनशील है। प्रदेश का कोई भी नागरिक किसी भी थाने, चौकी या किसी कार्यालय में जाता है तो उसकी सुनवाई की जा रही है। इसमें यदि किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो इसके लिए जिम्मेदार संबंधित कार्मिक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

2022 की घटना

घटना सितंबर 2022 की है। जब वनंतरा रिसार्ट, ऋषिकेश में रिसेप्शनिस्ट के रूप में काम कर रही अंकिता भंडारी की रिसार्ट के मालिक पुलकित आर्य, मैनेजर सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता ने हत्या कर दी थी। 6 दिन बाद 24 सितंबर को चीला पावर हाउस इनटेक में नहर से एसडीआरएफ ने अंकिता भंडारी का शव बरामद किया था। इस मामले में पुलकित आर्य, सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। इन तीनों को अंकिता की हत्या और अन्य गंभीर आरोपों में आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई जा चुकी है।