उत्तराखंड: अंकिता ने पैरों से लिखी सफलता की कहानी, नेट परीक्षा में ऑल इंडिया दूसरी रैंक हासिल कर रचा इतिहास

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के चमोली की रहने वाली अंकिता ने एक नई मिसाल पेश की है।

परिवार में खुशी की लहर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चमोली स्थित डिडोली गांव की रहने वाली अंकिता तोपाल ने दिव्यांगता को मात देकर उपलब्धि दर्ज की है। अंकिता ने जेआरएफ परीक्षा पास की है। साथ ही उन्होंने ऑल इंडिया दूसरी रैंक हासिल कर इतिहास रच दिया है। अंकिता दिव्यांग हैं. जन्म से ही उनके दोनों हाथ नहीं हैं। इसे उन्होंने अपनी कमजोरी नहीं बनाया। अंकिता ने अपने पैरों से लिख कर दूसरी रैंक के साथ जेआरएफ परीक्षा पास की। हिस्ट्री (इतिहास) में पोस्ट ग्रेजुएशन (पीजी) किया है। अंकिता की इस उपलब्धि परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर है।