उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड नर्सेज सर्विसेज एसोसिएशन के समस्त जनपद अध्यक्ष/ सचिव एवं देहरादून जनपद के समस्त समस्त नर्सिंग अधिकारियों को आह्वान किया गया है कि कल 28 अक्टूबर 2024 सोमवार को महानिदेशालय में 10 बजे तक उपस्थित रहें।
कहा- शासन और प्रशासन द्वारा लगातार अनदेखी की जा रही है यह मांगे
इस संबंध में भारती जुयाल प्रदेश अध्यक्ष, उत्तराखंड नर्सेज सर्विसेज एसोसिएशन ने बताया कि हमारा 21 अक्टूबर से लगातार काली फीती बांधकर हमारे मांग के समाधान हेतु शांतिपूर्वक विरोध दर्ज कराया जा रहा है, किन्तु हमारी मांगों को सीरियस नहीं लिया जा रहा है! जिससे हमारे संवर्ग की लंबित मांगों का निस्तारण अब तक नहीं हो सका है। कहा कि हमें उम्मीद थी कि सरकार द्वारा हमारे साथ नर्सिंग अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए हमारे अधिकारों और मांगों पर शीघ्र कार्यवाही करेगी। परंतु शासन और प्रशासन द्वारा लगातार अनदेखी की जा रही है।
नहीं हुई यह मांगे पूरी
बताया कि नर्सिंग संवर्ग की मुख्य मांगें, जिसमें पदोन्नति, वेतनमान में सुधार, वेतन कटौती, नवनियुक्त नर्सिंग अधिकारीयों के पारस्परिक स्थानांतरण,वेतन विसंगति, डे ऑफ का शासनादेश, निदेशक (नर्सिंग)के पद पर प्रोन्नत होने हेतु दो साल कि पात्रता, प्रत्येक साल रिक्त पदों के सापेक्ष प्रोन्नति, आदि 29 सूत्रीय मांग अब तक पूर्ण नहीं की गई हैं। यह न केवल नर्सिंग अधिकारियों के अधिकारों का उल्लंघन है, बल्कि इससे हमारी कार्यक्षमता और समर्पण पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
कहा हमारे अधिकारों की है यह लड़ाई
जिस पर उत्तराखंड नर्सेज सर्विसेज एसोसिएशन प्रदेश कार्यकारिणी आह्वान करती है है कि प्रदेश के समस्त जनपद अध्यक्ष, सचिव, और देहरादून जनपद के समस्त नर्सिंग अधिकारी दिनांक 28 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे महानिदेशालय में एकत्रित हों। इस कार्यक्रम के माध्यम से हम अपने मांगों के प्रति शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित करेंगे और एक स्वर में अपनी आवाज बुलंद करेंगे। सभी नर्सिंग अधिकारी एकजुट होकर इस आंदोलन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें ताकि हमारी लंबित मांगों का निस्तारण जल्द से जल्द किया जा सके। कहा कि यह आंदोलन हमारे संवर्ग के अधिकारों, सम्मान की लड़ाई है।