उत्तराखंड: उत्तराखंड पॉलिटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा की आवेदन तिथि आगे बढ़ी, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक करें आवेदन

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड पॉलिटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEEP) 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आगे बढ़ी है। पहले इसकी अंतिम तिथि 30 अप्रैल, 2025 निर्धारित की गई थी।

आवेदन तिथि आगे बढ़ी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 15 मई, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ubterjeep.co.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा तिथि अभी घोषित नहीं की गई है। यह आवेदन प्रक्रिया 6 जनवरी, 2025 को शुरू हुई थी। उत्तराखंड बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन ने पुष्टि की है कि एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 15 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होंगे।