उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में सहायक शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है।
इतने पदों पर भर्ती
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड सबोर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमीशन (UKSSSC) ने एलटी ग्रेड असिस्टेंट टीचर (स्पेशल एजुकेशन) भर्ती 2025 का कुछ दिनों पहले नोटिफिकेशन जारी किया था। जिसके बाद अब आवेदन शुरू हो गये है। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य 128 सहायक शिक्षक पदों को भरना है।
• सहायक अध्यापक एलटी (विशेष शिक्षा शिक्षक, गढ़वाल मंडल) के 74 पद
• सहायक अध्यापक एलटी (विशेष शिक्षा शिक्षक, कुमाऊं मंडल) के 54 पद
देखें वेबसाइट
इसके लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग (यूकेएसएसएससी) की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन 7 अक्टूबर तक चलेंगे।