उत्तराखंड: अरविंद केजरीवाल आज काशीपुर में करेंगे जनसभा, यह होगा कार्यक्रम

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के केंद्रीय संरक्षक अरविंद केजरीवाल आज काशीपुर दौरे पर है। जिसमें वह जनसभा करेंगे। चुनाव से पहले उनका यह पांचवा दौरा है।

यह रहेगा कार्यक्रम-

आज अरविंद केजरीवाल सुबह 11 बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जिसके बाद वह दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर वह काशीपुर पहुंचेंगे। यहां काशीपुर में अरविंद केजरीवाल 1 बजे स्थानीय महिलाओं के साथ मीटिंग करेंगे। जिसके बाद वह दोपहर 3 बजे वह काशीपुर में ही जनसभा को संबोधित करेंगे।