उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में जल्द सरकारी मेडिकल कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती की जाएगी।
जल्द होगी भर्ती
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने यह ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में जल्द असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती होगी। शिक्षक दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री यह ऐलान किया।