Site icon Khabribox

उत्तराखंड: उक्रांद प्रत्याशी पर हुआ हमला, मुकदमा दर्ज

रुद्रप्रयाग से जुडी  एक खबर सामने आयी है । खबर है कि उक्रांद (उत्तराखंड क्रांति दल) के प्रत्याशी मोहित डिमरी पर हमला कर दिया गया । जिसके चलते अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है ।

रात्रि 11 बजे हुआ हमला

जानकारी के अनुसार रुद्रप्रयाग में चुनाव प्रत्याशी मोहित डिमरी ने कई जगह रोड शो किया और वोट की अपील की थी  । वह जब देर शनिवार देर रात लगभग 11 बजे अपने समर्थकों के साथ जवाड़ी बाईपास पर थे । तभी अचानक किसी अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर दिया । जिसके चलते उनके सिर और हाथ पर चोट आई है । वहीँ पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है ।

Exit mobile version