रुद्रप्रयाग से जुडी एक खबर सामने आयी है । खबर है कि उक्रांद (उत्तराखंड क्रांति दल) के प्रत्याशी मोहित डिमरी पर हमला कर दिया गया । जिसके चलते अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है ।
रात्रि 11 बजे हुआ हमला
जानकारी के अनुसार रुद्रप्रयाग में चुनाव प्रत्याशी मोहित डिमरी ने कई जगह रोड शो किया और वोट की अपील की थी । वह जब देर शनिवार देर रात लगभग 11 बजे अपने समर्थकों के साथ जवाड़ी बाईपास पर थे । तभी अचानक किसी अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर दिया । जिसके चलते उनके सिर और हाथ पर चोट आई है । वहीँ पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है ।