उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के चमोली के औली में स्कीइंग विंटर कार्निवल आयोजित होने वाला है। फरवरी में ‘औली स्कीइंग विंटर कार्निवल एवं राष्ट्रीय शीतकालीन खेल प्रतियोगिता-चैंपियनशिप 2026’ का आयोजन होगा।
चैंपियनशिप का आयोजन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह आयोजन 13 से 16 फरवरी 2026 तक होगा। चमोली जिले के प्रसिद्ध स्की स्थल औली में इसका आयोजन होने जा रहा है। औली में इस आयोजन के दौरान अल्पाइन स्कीइंग, स्नोबोर्डिंग और स्की माउंटेनियरिंग (स्किमो) जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के आयोजन होंगे। इसके साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों और साहसिक गतिविधियां भी आयोजित होंगी।
यह रहेगा कार्यक्रम
📌📌13 फरवरी 2026- प्रतिभागियों का रजिस्ट्रेशन, उद्घाटन समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्थानीय स्कीइंग प्रदर्शन, आईटीबीपी की ओर से स्की एवं रेस्क्यू डेमोंस्ट्रेशन और स्की माउंटेनियरिंग (वर्टिकल एवं स्प्रिंट) प्रदर्शन एवं रेस।
📌📌14 फरवरी 2026- प्रतियोगिता दिवस-I: अल्पाइन स्कीइंग- जाइंट स्लालम (पुरुष एवं महिला), स्नोबोर्ड- जाइंट स्लालम।
📌📌15 फरवरी 2026- प्रतियोगिता दिवस-II: अल्पाइन स्कीइंग- स्लालम (पुरुष एवं महिला), स्नोबोर्ड- स्लालम, स्की माउंटेनियरिंग- स्प्रिंट।
📌📌16 फरवरी 2026- समापन समारोह, पुरस्कार वितरण और प्रतिभागी टीमों की विदाई।