उत्तराखंड: साहित्यिक महोत्सव ‘वैली ऑफ वर्ड्स-शब्दावली’ के लिए पुरस्कारों की घोषणा, यहां देखें नामों की सूची

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में हर वर्ष साहित्यिक महोत्सव ‘वैली ऑफ वर्ड्स-शब्दावली’ आयोजित होती है।

किया जाएगा सम्मानित

जिसके दृष्टिगत बीते दिन शुक्रवार को हिंदी और अंग्रेजी साहित्य समेत आठ श्रेणियों में ‘आरईसी-वाओ’ पुरस्कारों की घोषणा की‌ गई है। जिसमें बताया कि ‘वैली ऑफ वर्ड्स-शब्दावली’ (वाओ) के नौवे संस्करण में अंग्रेजी फिक्शन श्रेणी में लक्ष्मी मूर्देश्वर पुरी को उनकी पुस्तक ‘स्वालोइंग द सन’ के लिया चुना गया है। अंग्रेजी नॉन-फिक्शन में करण मधोक को ‘आनंदा: एन एक्सप्लोरेशन ऑफ कैनेबिस इन इंडिया’ और अंग्रेजी अनुवाद में बनिब्रत महांता को ‘लावण्यादेवी’ (कुसुम खेमानी की हिंदी कृति) को विजेता घोषित किया गया है। इसके अलावा हिन्दी अनुवाद में सुलभा कोरे को ‘बहत्तर मील’ (अशोक वटकर की मराठी कृति), हिन्दी कथा में सोनी पाण्डेय को ‘सुनो कबीर’, हिन्दी कथेतर में सुधीर विद्यार्थी को ‘बिदाय दे मां’, यंग ऐडल्ट लिटरेचर में कृपा को ‘आर्ट इज अ वॉयस’ और बाल साहित्य में नील फ्लॉरी को ‘कैक्टस वॉन्ट्स अ हग’ के लिए चुना गया है। जिस पर बताया है कि विजेताओं को यह पुरस्कार 25-26 अक्टूबर को आयोजित होने वाले मुख्य महोत्सव में प्रदान किए जाएंगे।