उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में अब आयुर्वेद भोजन थाली से पर्यटन को खास पहचान दिलाई जाएगी।
पर्यटन से जुड़ी योजनाओं की दी जानकारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते दिनों राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से मंत्री सतपाल महाराज ने राजभवन में मुलाकात की। जिसमें उन्होंने पर्यटन से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर उन्होंने बताया कि पर्यटन विभाग आयुर्वेद भोजन थाली को तैयार कर रहा है, जो राज्य के पर्यटन को विशिष्ट पहचान दिलाएगी। बताया कि उत्तराखंड की विशिष्ट खानपान संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग आयुर्वेद भोजन थाली की संकल्पना पर कार्य कर रहा है। यह थाली उत्तराखंड के पारंपरिक और औषधीय महत्व वाले व्यंजनों को शामिल कर तैयार की जाएगी।