उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के कोटद्वार में कालागढ़ में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिशु हथिनी का नामकरण संस्कार किया गया।
रखा गया यह नाम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह शिशु हथिनी बीते चार सितंबर को कण्वाश्रम के समीप मालन नदी के तेज भंवर में फंसने के बाद गंभीर रूप से घायल हुई थी। अब इस शिशु हथिनी मालिनी नाम से ही पहचानी जाएगी। इस मौके पर बीते दिनों गुरुवार शाम कालागढ़ स्थित एलीफैंट कैंप में आयोजित समारोह के दौरान छह माह की शिशु हथिनी का प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री सुबोध उनियाल की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नामकरण संस्कार किया गया। पंडित हरीश ध्यानी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर हाथी के शिशु का नामकरण संस्कार संपन्न करवाया व उसका नाम मालिनी रखा।