उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यह खबर एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने वाली पहली भारतीय महिला पर्वतारोही बछेंद्री पाल से जुड़ी है।
37 कठिन पहाड़ी दर्रों को पार करेगी टीम-
भारतीय महिला पर्वतारोही बछेंद्री पाल एक और बड़े मिशन पर निकल रही हैं। आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दिल्ली में यात्रा को हरी झंडी दिखाई जाएगी। जिसमें बछेंद्री पाल वह 12 उम्रदराज महिलाओं के साथ ट्रांस हिमालय की यात्रा करेंगी। पूरी टीम हिमालय के18,300 फीट तक ऊंचे 37 कठिन पहाड़ी दर्रों को पार करेगी।