उत्तराखंड: नेपाल से दिल्ली ले जा रही 57 लाख की प्रतिबंधित ई सिगरेट जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां ऊधम सिंह नगर में सितारगंज पुलिस ने कार में 11 गत्तों में 219 डिब्बों में प्रतिबंधित ई सिगरेट बरामद की है। कार में सवार दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि तस्करी होने की सूचना पर पुलिस ने बड़ी उपलब्धि हांसिल की है।

पुलिस ने 219 डिब्बों में 2190 पीस प्रतिबंधित ई सिगरेट की बरामद

एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि ऑपरेशन प्रहार व ऑपरेशन क्रैक डाउन के तहत सितारगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 219 डिब्बों में 2190 पीस प्रतिबंधित ई सिगरेट बरामद की है। इसकी अनुमानित कीमत 57 लाख रुपये आंकी गयी है। एसपी सिटी ने बताया कि नौजवान नशे की लत में पड़ रहे हैं। बड़े शहरों में इसकी डिमांड बढ़ी है।

सभी बरामद डिब्बों में मेड इन चाइना लिखा हुआ पाया

पुलिस रविवार की सायं कोतवाल भूपेंद्र सिंह बृजवाल के निर्देशन में एसआई इन्दर सिंह, जगदीश लोहनी, अर्जुन सिंह, भवान सिंह ने चीकाघाट पुल के पास चैकिंग के दौरान स्विफ्ट कार को रोका तो भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने कार को रोककर तलाशी ली तो उसमें 219 डिब्बे प्रतिबंधित ई सिगरेट बरामद हुई । कार चालक नाजिम खां और कार सवार अफरोज निवासी वार्ड नंबर 02 इस्लामनगर खटीमा ने पुलिस को बताया कि वह ई सिगरेट दिल्ली ले जा रहे थे। 10 पीस के डिब्बे बने थे। सभी बरामद डिब्बों में मेड इन चाइना लिखा है।