उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। इन दिनों डिजिटल अरेस्ट के मामले सामने आ रहे हैं। जो एक बड़ा चिंता का विषय बन गया है। ऐसा ही एक मामला उत्तराखंड से सामने आया।
व्यक्ति के साथ की थी करोड़ों की ठगी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी ने व्हाट्सएप वीडियो कॉल के जरिए देहरादून निवासी पीड़ित व्यक्ति को 48 घंटे तक ‘डिजिटल अरेस्ट’ करके रखा था और उसे डरा-धमकाकर अपने खाते में तीन करोड़ रुपये से अधिक ट्रांसफर करवा लिए थे। पीड़ित ने शिकायत में बताया था कि 20 मई को उसके मोबाइल फोन पर एक कॉल आई। इसमें उसे मुंबई हवाई अड्डे पर उसका एक पार्सल पकड़े जाने की जानकारी दी गई। जिसमें नशीले पदार्थ की बात कहीं गई और डराया धमकाया गया। इस मामले में उत्तराखंड एसटीएफ ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जांच कर रही पुलिस
उत्तराखंड पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने बीते कल रविवार को कथित रूप से ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर एक व्यक्ति से तीन करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने वाले एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को उत्तर प्रदेश के बहराइच से गिरफ्तार किया गया है। बताया है कि आरोपी द्वारा धोखाधड़ी में प्रयुक्त किए जा रहे बैंक खाते के विरुद्ध देश भर के विभिन्न राज्यों में 76 शिकायतें दर्ज हैं।