उत्तराखंड: बाबा रामदेव को बड़ा झटका, पंतजलि के 14 प्रोडक्ट्स पर लगा बैन, देखें लिस्ट

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। बाबा रामेदव की पतंजलि को सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद एक और बड़ा झटका लगा है।

पतंजलि आयुर्वेद के 14 प्रोडक्ट/दवाओं पर बैन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड औषधि नियंत्रण विभाग के लाइसेंस प्राधिकरण ने पतंजलि की दिव्य फार्मेसी कंपनी के 14 प्रोडक्ट्स पर बैन लगा दिया है। यह प्रतिबंध दिव्य फार्मेसी के भ्रामक विज्ञापन मामले में लगाया गया है। इसके अलावा आज 30 अप्रैल को भ्रामक विज्ञापन मामले में पतंजलि के माफीनामे को लेकर सुनवाई होनी है।

प्रोडक्ट्स में मुक्ता वटी एक्स्ट्रा पावर, लिपिडोम, बीपी ग्रिट आदि शामिल

जिन प्रोडक्ट पर बैन लगा है। उस लिस्ट में श्वासारि गोल्ड, लिपिडोम, बीपी ​ग्रिट, मधुग्रिट, मधुनाशिनी वटी एक्स्ट्रा पावर, लिवामृत एडवांस, लिवोग्रिट, श्वासारि वटी, दिव्य ब्रोंकोम, श्वासारि प्रवाही, श्वासारि अवलेह, मुक्ता वटी एक्स्ट्रा पावर, आईग्रिट गोल्ड पतंजलि दृष्टि आई ड्रॉप शामिल हैं।