उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। आज 26 जुलाई है। आज कारगिल विजय दिवस है। वहीं एक दिन पूर्व उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बड़ी घोषणा की है।
इतनी मिलेगी राशि
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीएम ने कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर सैनिकों को बड़ा तोहफा दिया है। परमवीर चक्र विजेताओं को मिलने वाली अनुग्रह राशि बढ़ गई है। जो अब डेढ़ करोड़ रुपये दी जाएगी। अभी तक यह राशि 50 लाख रूपये थी। साथ ही वार्षिक अनुदान राशि के रूप में तीन लाख रुपये मिलते रहेंगे।
प्रस्ताव को अब मुख्यमंत्री ने दिया अनुमोदन
दरअसल सीएम धामी ने खटीमा में आयोजित सैनिक सम्मान समारोह में परमवीर चक्र विजेताओं को मिलने वाली अनुग्रह राशि बढ़ाने की घोषणा की थी। सैनिक कल्याण विभाग के प्रस्ताव को अब मुख्यमंत्री ने अनुमोदन दे दिया है। जिस पर कहा कि जून 2022 से पहले परमवीर चक्र विजेता को मिलने वाली अनुग्रह राशि 30 लाख रूपये थी। कैबिनेट ने 10 जून 2022 को इस राशि को बढ़ाकर 50 लाख करने का निर्णय लिया। इसके बाद, 14 जुलाई 2022 को इस संबंध में शासनादेश भी जारी हो गया। अब सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एकमुश्त धनराशि को 50 लाख से बढ़ाकर डेढ़ करोड़ रुपये कर दिया है।