उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में अब राशनकार्ड धारकों को बड़ी राहत मिलेगी। अब राशनकार्ड धारकों को ई केवाईसी न हो पाने के बिना भी राशन मिलेगा।
दिए जरूरी निर्देश
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अंगूठे के निशान स्कैन ना होने या फिर आंखों का रेटिना स्कैन ना होने के कारण अगर आपकी ई केवाईसी अभी तक नहीं हुई है, चिंता मत कीजिए। आपको तब भी राशन मिलेगा। जी हां इस संबंध में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या के निर्देश पर विभाग ने शनिवार को इससे संबंधित आदेश सभी जिला पूर्ति अधिकारियों को दिए हैं।
मिलेगा यह लाभ
दरअसल प्रदेश के सभी जनपदों में राशन कार्ड धारकों की ई केवाईसी करने का काम जारी है। इसके लिए केंद्र सरकार ने 30 नवंबर को अंतिम तारीख रखी है, लेकिन प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में अभी बड़ी संख्या में ई केवाईसी नहीं हो पाई है। जिस पर अंगूठा स्कैन ना होने के कारण या रेटिना स्कैन ना होने के कारण या व अन्य कारणों से उनकी ई केवाईसी अभी तक नहीं हो पाई है। ऐसे राशन कार्ड धारकों को यह चिंता थी कि नवंबर के बाद उन्हें राशन मिल पाएगा या नहीं। लेकिन अब चिंता मत कीजिए। ऐसे मामलों में राशन वितरण नहीं रोका जाएगा। ऐसे परिवारों की ई केवाईसी करने के लिए उन्हें अतिरिक्त समय दिया जाएगा।