उत्तराखंड: UKSSSC की ओर से आयोजित स्नातक स्तरीय की लिखित परीक्षा को लेकर बड़ी अपडेट, जरूर देखें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के विज्ञापन संख्या-70/2005 दिनाक 09 अप्रैल, 2025 में स्नातक स्तरीय पदों लिखित प्रतियोगी परीक्षा विज्ञति 319/गोपन/2025-26 दिनांक 11 सितंबर, 2025 के द्वारा दिनांक 21 सितंबर, 2025 को प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक निर्धारित की गयी है।

दी यह जानकारी

उक्त लिखित परीक्षा के प्रवेश पत्र दिनांक 15 सितंबर, 2025 को आयोग की वेबसाइट पर प्रकाशित कर दिये गये है। आयोग के संज्ञान में आया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व अन्य जगहों पर उक्त लिखित प्रतियोगी परीक्षा के स्थगित किये जाने के संबंध में भ्रामक सूचनाएँ प्रसारित की जा रही है। सूचित किया जाता है कि आयोग द्वारा लिखित प्रतियोगी परीपूर्ण परीक्षा निर्धारित तिथि व समय पर ही संपादित की जायेगी। साथ ही समस्त अभ्यर्थियों से अनुरोध किया गया है कि किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म में प्रसारित अफवाहों से भ्रमित न होते हुये लिखित परीक्षा में पंहुचे। परीक्षा तिथि से एक दिन पूर्व परीक्षा केन्द्र अवश्य देख लें।  प्रवेश पत्र में दिये गये निर्देशों के आवश्यक तैयारी कर लें, ताकि आप द्वारा परीक्षा दिये जाने में कोई बाधा उत्पन्न न हो।