उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में मानसूनी बारिश का दौर जारी है। इसी बीच आदि कैलास यात्रा से जुड़ी अपडेट सामने आई है।
दी यह जानकारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड में मौसम विभाग द्वारा जारी येलो अलर्ट के मद्देनजर आदि कैलास यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत को फिलहाल टाल दी गई है। यात्रा के लिए 15 सितंबर से इनर लाइन परमिट जारी किये जाने थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक आदि कैलास और ऊं पर्वत दर्शन यात्रा का पहला चरण मई से जुलाई माह तक संचालित हुआ था। वहीं प्रदेश में 15 सितंबर तक का समय आपदा काल घोषित रहता है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अब यात्रा को लेकर अगला निर्णय 17 सितंबर के बाद मौसम की स्थिति की समीक्षा के आधार पर लिया जाएगा।