उत्तराखंड: महिला को धक्का देकर 11 हजार लूट ले गया बाइक सवार बदमाश, जानें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां काशीपुर में एक महिला के पास से पैसे चुराकर फरार हो गया बाइक सवार बदमाश।

11 हजार रुपए लूटे-

जानकारी के अनुसार कुमाऊं कॉलोनी कचनाल गाजी निवासी संपत्ति देवी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि सोमवार की दोपहर वह बाजपुर रोड स्थित बैंक से रुपए निकालकर घर वापस लौट रही थी। तभी रोडवेज बस अड्डे के पास निर्माणाधीन पुल के नीचे पीछे से आए एक युवक ने उसे धक्का मारकर नीचे गिरा दिया और थैले में रखी 11 हजार रुपए की नगदी लूट ली । जिसके बाद युवक अपने साथी के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गया। शोर मचाने के बाद भी उसकी मदद को कोई सामने नहीं आया। इस मामले में पुलिस से मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।