उत्तराखंड: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा वर्ष 2027 के संस्थागत परीक्षार्थियों के डेटा अपडेशन की अंतिम तिथि आगे बढ़ाई है।
दी यह जानकारी
यह तिथि आगे बढ़कर चार अगस्त कर दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साथ ही परिषद ने सभी विद्यालयों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे तय समय-सीमा के भीतर छात्रों का पूरा विवरण पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड कर दें। इस संबंध में परिषद के सचिव विनोद कुमार ढौंडियाल ने सभी जनपदों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर शत-प्रतिशत डेटा अपडेट कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि पहले यह पोर्टल 15 जुलाई से 31 जुलाई तक खुला था, लेकिन कुछ विद्यालयों में प्रक्रिया पूरी न हो पाने के कारण छात्रों के हित में यह समय-सीमा बढ़ाई गई है। साथ ही स्पष्ट किया है कि चार अगस्त के बाद डेटा अपडेशन की समय-सीमा किसी भी स्थिति में आगे नहीं बढ़ाई जाएगी। परिषद की ओर से चार अगस्त से विद्यालयों को नामावली तैयार करने का विकल्प मिल जाएगा। इसके अलावा, कक्षा 10 और 12 के संस्थागत विद्यार्थियों के नवीन पंजीकरण और स्थानांतरण के लिए पोर्टल 11 अगस्त से 24 अगस्त तक खुला रहेगा। वहीं व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के नवीन पंजीकरण के लिए पोर्टल 25 अगस्त से 31 अगस्त तक संचालित किया जाएगा।