उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। आज 19 अप्रैल को उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी हो गया है।
उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी
आज 19 अप्रैल को सुबह 11 बजे उत्तराखंड बोर्ड के रिजल्ट की घोषित किया गया। उत्तराखंड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में अल्मोड़ा के मेधावियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार जिले के 40 होनहारों ने प्रदेश की मेरिट सूची में स्थान बनाकर जिले का नाम रोशन किया है।
📌📌📌जानकारी के अनुसार राजकीय इंटर कॉलेज पटलगांव के दिवस जोशी ने 97.60 फीसदी लाकर प्रदेश में आठवां स्थान और जिले में सर्वोच्च स्थान हासिल किया है।
📌📌📌इंटरमीडिएट में कृषि विज्ञान इंटर कॉलेज चनोली स्याल्दे के कृष्ण चंद्र ने 95 फीसदी अंक लाकर प्रदेश में 11 वां स्थान और जिले में पहला स्थान बनाया है।
📌📌📌हाईस्कूल में विवेकानंद इंटर कॉलेज रानीधारा अल्मोड़ा के अप्रित पेटशाली, विजय फर्त्याल और बाड़ेछीना वैष्णवी जड़ौत 97.20 फीसदी अंको के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे।
📌📌📌विवेकानंद की खुशी साह 96.40 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही।
📌📌📌इंटर में कृष्ण चंद्र व विवेकानदं इंटर कॉलेज रानीधारा के नितिन नैनवाल ने 94.60 फीसदी अंकों के साथ राज्य की मेरिट सूची में 12 वें और जिले में दूसरे स्थान पर रहें।
📌📌📌इसी विद्यालय के राकेश फुलोरिया ने 92.80 फीसदी अंकों के साथ जिले में तीसरा और राज्य में 21 वां स्थान हासिल किया है।