उत्तराखंड बोर्ड: आज जारी होगा 10वीं और 12वीं की परीक्षाफल सुधार परीक्षा का परिणाम

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से 10वीं और 12वीं की परीक्षाफल सुधार परीक्षा वर्ष 2024 का आयोजन किया गया था।

वेबसाइट पर देखें रिजल्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित परीक्षाफल सुधार परीक्षा 2024 (प्रथम) एवं वर्ष 2023 तृतीय का का परिणाम अब आज 14 अगस्त 2024 को घोषित किया जायेगा। बोर्ड सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि अपरिहार्य कारणों से मंगलवार को परिणाम घोषित नहीं हो सका। परीक्षार्थी अपना परीक्षाफल उत्तराखण्ड की वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in में देख सकते हैं।