उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां सितारगंज में बस पलटने से 15 यात्री घायल हो गए।
बस पलटने से यात्री घायल-
जानकारी के अनुसार सोमवार को सितारंगज में चालक की लापरवाही से हादसा हो गया। गाड़ी चलाते समय चालक फोन पर बात कर रहा था। हादसा होने के बाद चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में 15 यात्री घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस में करीब 50 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार अभी घायलों की सूचना है।