उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक हुई।
कैबिनेट बैठक सम्पन्न
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीएम की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक सम्पन्न हो गई है। बैठक में 7 प्रस्तावों पर मंत्रिमंडल ने मुहर लगाई है।
इन प्रस्तावों पर लगी मुहर
✴️✴️परिवहन विभाग के अंतर्गत “उत्तराखंड स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन नीति 2024” को मिली मंजूरी। देहरादून में चलेगा पायलट प्रोजेक्ट। सिटी बस एवं विक्रम संचालकों को पर्यावरण फ्रेंडली इलेक्ट्रिक व सीएनजी वाहनों को क्रय करने के लिए सब्सिडी इत्यादि के माध्यम से किया जाएगा प्रोत्साहित
✴️✴️कार्मिक विभाग का मद एक चयन प्रमोशन में चयन वर्ष किया गया।
✴️✴️शहरी विकास विभाग के अंतर्गत हरिद्वार में यूनिटी मॉल के निर्माण को 0.9 हेक्टेयर भूमि हरिद्वार विकास प्राधिकरण को होगी हस्तांतरित
✴️✴️वन पंचायत संशोधन नियमावली को मंजूरी, इको टूरिज्म आदि को दिया जाएगा बढ़ावा
✴️✴️उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा नियमावली को मंजूरी
✴️✴️न्याय विभाग के अंतर्गत बागेश्वर, चंपावत, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी में कुटुंब न्यायालयों में 18 पदों को मंजूरी
✴️✴️न्याय विभाग के अंतर्गत देहरादून, हरिद्वार व रुड़की में पारिवारिक न्यायालयों की स्थापना होगी। 9 पदों को मंजूरी।